चिया सीड्स आजकल एक सुपरफूड के रूप में बहुत पॉपुलर हो गया है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी नुट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं। वजन घटाने से लेकर हार्ट और हड्डियों की सेहत तक, चिया सीड्स कई तरह से मददगार है। लेकिन किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं, तो इसे सही मात्रा और तरीके से खाना जरूरी है। आइए जानें चिया सीड्स क्या हैं, इसके फायदे, सही मात्रा और सावधानियां।
चिया सीड्स क्या हैं?
चिया सीड्स छोटे-छोटे काले या सफेद बीज होते हैं, जो सलविया हिस्पैनिका नाम के पौधे से मिलते हैं। यह पौधा मध्य और दक्षिण अमेरिका में पाया जाता है। चिया सीड्स को पानी, दूध, स्मूदी, सलाद, दही या डेजर्ट में मिलाकर खाया जाता है। ये पानी में भिगोने पर जेल जैसी बनावट बनाते हैं, जो इन्हें और पौष्टिक बनाता है। इनका स्वाद हल्का होता है, इसलिए इन्हें किसी भी डिश में आसानी से शामिल किया जा सकता है।
चिया सीड्स के हेल्थ बेनिफिट्स
- डाइजेशन सिस्टम के लिए फायदेमंद: चिया सीड्स में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो डाइजेशन को बेहतर बनाता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है।
- दिल की सेहत: इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। यह दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल: चिया सीड्स ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, यह किसी दवा का ऑप्शन नहीं है।
- वजन घटाने में सहायक: फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चिया सीड्स पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं, जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
- हड्डियों की मजबूती: चिया सीड्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता है।
कितनी मात्रा में खाएं?
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 1 से 2 चम्मच (15-30 ग्राम) चिया सीड्स खाना चाहिए। शुरुआत में 1 चम्मच से शुरू करें और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं। ज्यादा मात्रा में खाने से डाइजेशन प्रोबलम हो सकती हैं। चिया सीड्स को हमेशा भिगोकर खाएं, क्योंकि कच्चा खाने से यह पेट में जाकर फूल सकते हैं और परेशानी हो सकती है।
सही तरीके से कैसे खाएं?
चिया सीड्स को खाने से पहले 20-30 मिनट तक पानी, दूध या जूस में भिगो दें। आप इन्हें रातभर भी भिगोकर रख सकते हैं, जिससे ये जेल की तरह बन जाते हैं और पचाने में आसान होते हैं। इन्हें आप निम्न तरीकों से डाइट में शामिल कर सकते हैं:
- स्मूदी: फल और दूध की स्मूदी में 1 चम्मच चिया सीड्स मिलाएं।
- सलाद: भिगोए हुए चिया सीड्स को सलाद में डालें।
- दही या ओट्स: दही या ओटमील में मिलाकर खाएं।
- पुडिंग: चिया सीड्स को दूध और शहद के साथ मिलाकर पुडिंग बनाएं।
सावधानियां और होने वाले नुकसान।
चिया सीड्स के फायदों के साथ-साथ कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं:
- डाइजेशन प्रॉब्लम्स: ज्यादा चिया सीड्स खाने से फाइबर की अधिकता के कारण पेट दर्द, डायरिया या ब्लोटिंग हो सकती है।
- एलर्जी का खतरा: कुछ लोगों को चिया सीड्स से एलर्जी हो सकती है, जिसके लक्षणों में खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
- दवाओं के साथ सावधानी: अगर आप ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या ब्लड थिनर की दवाएं ले रहे हैं, तो चिया सीड्स खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है।
- कम मात्रा से शुरू करें: अगर आप पहली बार चिया सीड्स खा रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरू करें और बॉडी का रिएक्शन देखें।
चिया सीड्स को डाइट में शामिल करने के टिप्स
- हमेशा भिगोकर खाएं, कच्चा खाने से बचें।
- दिन में 2 चम्मच से ज्यादा न खाएं।
- इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं, लेकिन पूरी तरह इस पर डिपेंड न रहें।
- खाने के दौरान पर्याप्त पानी पिएं, क्योंकि चिया सीड्स पानी सोख लेते हैं।
यही भी पढ़े : हर महिला को पता होना चाहिए: पीरियड्स की सही उम्र, उपाय और सभी जवाब!
