• होम /
  • मनोरंजन /
  • प्रियंका का कमबैक! बॉलीवुड में हाहाकार, 2000 करोड़ के साथ बनेंगी क़्वीन

प्रियंका का कमबैक! बॉलीवुड में हाहाकार, 2000 करोड़ के साथ बनेंगी क़्वीन

हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड मेंधमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। सालों बाद उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में देखा जाएगा, लेकिन इसमेंकोई शक नहीं कि उनका काम बिल्कुल भी...

हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जादू दिखाने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड में
धमाकेदार कमबैक के लिए तैयार हैं। सालों बाद उन्हें इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में देखा जाएगा, लेकिन इसमें
कोई शक नहीं कि उनका काम बिल्कुल भी हल्का नहीं होगा। प्रियंका की वापसी इतनी जोरदार होगी कि
बड़े-बड़े सितारों की नींद उड़ जाएगी। सिर्फ दो फिल्मों से वो सबको हैरान कर देंगी और हर तरफ उनकी ही
चर्चा होगी। हालांकि उनके नाम के साथ कई फिल्मों की बातें चल रही हैं, हम सिर्फ उन दो फिल्मों की बात
करेंगे जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएंगी, बल्कि दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट की
नंबर 1 की गद्दी भी हिला डालेंगी ।

1000 करोड़ की SSMB29 में खलनायिका बनकर मचाएंगी तहलका!”

प्रियंका चोपड़ा के कमबैक पर 1000 करोड़ तो यूं ही दांव पर लग चुके हैं। विदेश में इतने साल रहकर वो बहुत
कुछ सीख चुकी हैं और समझदारी के साथ कमबैक कर रही हैं। इसलिए उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए
कोई हिंदी मूवी नहीं, बल्कि साउथ की फिल्म SSMB29 को चुना। यह फिल्म 1000 करोड़ के भारी-भरकम
बजट के साथ बन रही है—इतने में तो सिकंदर जैसी पांच फिल्में बन जाएं! महेश बाबू और एसएस राजामौली
के साथ इंडियन सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म में प्रियंका नजर आएंगी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये
है कि उन्होंने भोली-भाली हीरोइन बनने की बजाय SSMB29 में खतरनाक विलेन का रोल चुना है ये फैसला
हर किसी को हैरान कर रहा है।

बड़े बजट की फिल्म कृष मूवी 4 के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी

प्रियंका चोपड़ा ने हमेशा अपने बोल्ड फैसलों से सबको चौंकाया है, और इस बार भी उन्होंने कुछ अलग करने
की ठानी है। आमतौर पर कोई लीड एक्ट्रेस ऐसा रिस्क नहीं लेती, लेकिन प्रियंका न सिर्फ हिम्मत दिखा रही
हैं, बल्कि उम्मीद है कि वो अपने दमदार एक्टिंग से सबको हैरान कर देंगी। उनकी अगली फिल्म SSMB29
1000 करोड़ के बजट के साथ बन रही है, तो कमाई की उम्मीद 1500-2000 करोड़ तक की है। इस फिल्म के
लिए एसएस राजामौली ने प्रियंका को 30 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस भी दी है। लेकिन प्रियंका का
जलवा सिर्फ साउथ तक सीमित नहीं है वो बॉलीवुड में भी धमाकेदार एंट्री की तैयारी में हैं। खबर है कि
प्रियंका, ऋतिक रोशन के साथ Krrish 4 में नजर आएंगी।

बड़े पर्दे पर फिर नजर आएंगी प्रियंका

ऋतिक रोशन ने अपने पिता राकेश रोशन के साथ मिलकर Krrish 4 को डायरेक्ट करने का फैसला किया
है। राकेश रोशन आदित्य चोपड़ा के साथ YRF (Yash Raj Films ) बैनर के तले इस सुपरहीरो फिल्म को
प्रोड्यूस करेंगे। प्रियंका इससे पहले Krrish मूवी के पुराने पार्ट्स में भी नजर आ चुकी हैं। पिंकविला की एक
रिपोर्ट के मुताबिक, वो अपने पुराने किरदार प्रिया के साथ कमबैक करेंगी। Krrish एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी
है, और प्रियंका हमेशा इसका अहम हिस्सा रही हैं। ऐसे में बॉलीवुड में उनके कमबैक के लिए यह एक शानदार
मौका हो सकता है। खबरों में यह भी है कि प्रियंका के अलावा प्रीति जिंटा भी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।

कोई मिल गया , Krrish , और Krrish 3 में प्रियंका ने अपनी शानदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता
था। लेकिन अब चैलेंज यह है कि उनके किरदार प्रिया को पहले से ज्यादा मजबूत और थोड़ा अलग दिखाना
होगा। Krrish 4 अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है, और YRF (Yash Raj Films ) इस पर लगातार काम कर
रहा है। फिल्म की स्क्रिप्ट को और बेहतर करने की कोशिश हो रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए खास
VFX तैयार किए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका में ऋतिक रोशन ने प्रियंका से मुलाकात की और इस
प्रोजेक्ट पर बातचीत भी हुई। फैंस में Krrish 4 को लेकर अभी से जबरदस्त एक्ससाइटमेन्ट देखने को मिल
रहा है।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में कब और किन फिल्मों के साथ वापसी कर रही हैं?
प्रियंका चोपड़ा SSMB29 (साउथ की फिल्म) और Krrish 4 (बॉलीवुड) के साथ धमाकेदार कमबैक कर रही हैं। दोनों फिल्में 2025-2026 में रिलीज हो सकती हैं।


SSMB29 में प्रियंका का किरदार क्या होगा, और इसका बजट कितना है?
प्रियंका SSMB29 में एक खतरनाक विलेन की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म का बजट 1000 करोड़ रुपये है, और यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।


प्रियंका ने SSMB29 में विलेन का रोल क्यों चुना?
प्रियंका ने भोली-भाली हीरोइन की बजाय एक बोल्ड और अलग किरदार चुना, जो उनकी समझदारी और हिम्मत को दर्शाता है। यह फैसला दर्शकों को चौंकाने और नया अनुभव देने के लिए है।


Krrish 4 में प्रियंका का किरदार क्या होगा?
प्रियंका Krrish 4 में अपने पुराने किरदार प्रिया के साथ वापसी करेंगी, लेकिन इस बार इसे और मजबूत और अलग दिखाने की कोशिश होगी।


कृष 4 का डायरेक्शन और प्रोडक्शन कौन कर रहा है?
ऋतिक रोशन फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, जबकि राकेश रोशन और आदित्य चोपड़ा Yash Raj Films (YRF) के तहत इसे प्रोड्यूस करेंगे।


कृष 4 की प्री-प्रोडक्शन की स्थिति क्या है?
Krrish 4 अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। स्क्रिप्ट को बेहतर किया जा रहा है, और YRF की VFX टीम खास विजुअल इफेक्ट्स पर काम कर रही है। शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है।

RELATED STORIES

Latest news