Aaj Ka Sach
Home /Uttarakhand

उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट: आयुष बेलवाल ने मारी बाजी, बिक्रांत सिंह दूसरे स्थान पर

25 September 2026
उत्तराखंड लोअर PCS रिजल्ट: आयुष बेलवाल ने मारी बाजी, बिक्रांत सिंह दूसरे स्थान पर

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने शुक्रवार को लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। देहरादून निवासी आयुष बेलवाल ने परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। जसपुर निवासी बिक्रांत सिंह दूसरे और देहरादून की हिमानी लोहानी तीसरे स्थान पर रहीं।

आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि लोअर पीसीएस परीक्षा-2024 के लिए 13 दिसंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था। कुल 113 पदों के लिए 88,688 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

प्री परीक्षा में 1,758 अभ्यर्थी हुए थे सफल

भर्ती प्रक्रिया के तहत पिछले साल 11 मई को प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 1,758 अभ्यर्थी सफल हुए। इसके बाद 13 और 14 सितंबर को मुख्य परीक्षा आयोजित हुई। मुख्य परीक्षा का परिणाम 27 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें 406 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की।

इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 27 जुलाई से 3 सितंबर के बीच आयोजित किए गए। शुक्रवार को जारी अंतिम परिणाम में कुल 113 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

इन पदों पर हुआ चयन

चयनित अभ्यर्थियों में:

  • नायब तहसीलदार: 36
  • उप कारापाल: 14
  • पूर्ति निरीक्षक: 36
  • विपणन निरीक्षक: 6
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी: 5
  • आबकारी निरीक्षक: 5
  • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक: 2
  • गन्ना विकास निरीक्षक: 6
  • खांडसारी निरीक्षक: 3

लोअर पीसीएस परीक्षा के टॉप-10 अभ्यर्थी

  1. आयुष बेलवाल, देहरादून
  2. बिक्रांत सिंह, जसपुर
  3. हिमानी लोहानी, देहरादून
  4. अनिमेश पुनेठा, लोहाघाट
  5. भूपेश सिंह नगरकोटि, बागेश्वर
  6. रोहन नाथ, अल्मोड़ा
  7. लोकेश सिंह सजवाण, रुद्रप्रयाग
  8. कार्तिक भट्ट, बागेश्वर
  9. करिश्मा मनकोटि, हल्द्वानी
  10. प्रतीक्षा राज चौहान, हल्द्वानी

किस वर्ग की कितनी रही कटऑफ?

अंतिम परिणाम में कटऑफ इस प्रकार रही:

  • जनरल/ओबीसी: 282
  • अनुसूचित जाति (SC): 252
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 263

लोअर पीसीएस परीक्षा के अंतिम परिणाम के जारी होने के साथ ही 113 पदों पर चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।